कुरुक्षेत्र, 23 जून। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अनाज मंडी लाडवा की धर्मशाला में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क जांच एवं माप शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में एलिम्को की टीम द्वारा दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आंखों, कानों तथा अन्य आवश्यक जांच कर सहायक उपकरणों के लिए माप लिए गए। इस जांच शिविर में 49 दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें आगामी चरण में एलिम्को के माध्यम से आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव अरविंद सिंघल अधिवक्ता ने इस शिविर में विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन समय समय पर होने से उनकी आवश्यकता जल्दी पूरी हो जाती है, इन शिविरों के माध्यम से मिलने वाले सामान से वो उनकी दिनचर्या के कार्यों में काफी आसानी हो जाती है। उनके साथ भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य नवीन गर्ग भी मौजूद रहे ।
उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 24 जून को पिहोवा नगरपालिका में, 25 जून को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इस्माइलाबाद तथा 26 जून को रैड क्रॉस भवन सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में इन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी रमेश चौधरी ने अनाज मंडी के प्रधान राजीव आर्य का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर रेड क्रॉस से प्रकाश चंद्र टेक्नीशियन व लिपिक जोगिंदर सिंह तथा एलिम्को की टीम से डॉक्टर शबो नूर (कृत्रिम अंग विशेषज्ञ), डा.अनिल कुमार, डा. अमनदीप, डा. सुमित सिंह , सुभाष चंद सहित अन्य विशेषज्ञों ने जांच की।
