कुरुक्षेत्र, 23 जून : जग ज्योति दरबार में 25 जून को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। साथ ही 25 जून को निर्जला एकादशी का पूजन व अनुष्ठान होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि गायत्री जयंती पर गायत्री मंत्र जाप एवं गायत्री चालीसा का पाठ होगा। उन्होंने बताया कि जग ज्योति दरबार में 24 जून को गायत्री जयंती के अवसर पर अनुष्ठान प्रारम्भ होगा जिस का 25 जून को समापन होगा। उन्होंने बताया कि दो दिन तक जग ज्योति दरबार की तरफ से श्रद्धालुओं द्वारा सेवा जारी रहेगी।
महंत राजेंद्र पुरी ने गायत्री जयंती एवं निर्जला एकादशी का महत्व बताया कि गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी दोनों ही सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यकारी तिथियाँ हैं। दोनों का एक साथ होना आध्यात्मिक शुद्धि, ज्ञान प्राप्ति और भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। उन्होंने बताया कि गायत्री जयंती वेदों की माता और ज्ञान की देवी मां गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इस दिन गायत्री मंत्र का जप करने से आध्यात्मिक जागृति, बुद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस अवसर पर जगत प्रसाद आनंद, विजयकांत आनंद, भारत भूषण, कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र श्योकंद, निरंजन सिंह, अजय राठी, विजय राठी, अक्षय राठी व कन्हैया लाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
