कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी नरेंद्र शर्मा वासी फरल जिला कैथल को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 11 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22 जून 26 को केयूके थाना के अंतर्गत ज्योतिसर पुलिस चौंकी के मुख्य सिपाही मनोज कुमार व राजेश कुमार की टीम ने नरेंद्र शर्मा वासी फरल जिला कैथल को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गांव घडारसी से काबू किया। आरोपी से 11 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
