कुरुक्षेत्र पुलिस ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार उर्फ़ विक्की वासी नौवागर्दन जिला गया बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया किदिनांक 17 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय, मुख्य सिपाही रिषी राम, सिपाही रवि, सोनू व् गाड़ी चालक मुख्य सिपाही संजीव कुमार की टीम अपराध की तलाश में मीना मार्किट शाहबाद पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोड मीना मार्किट पर नाकाबन्दी करके निर्मल सिह वासी भरेली जिला पंचकूला कैन्टर नम्बर एचआर-37डी-9466 सहित काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा कैंटर की तल्शी लेने पर कैंटर से 4 कट्टों में 99 किलो 53 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
दिनांक 23 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार उर्फ़ विक्की वासी नौवागर्दन जिला गया बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
