कुरुक्षेत्र पुलिस ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के आरोपी रोहतास व सुनील उर्फ काली वासीयान आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत व राजीव उर्फ राजु वासी रोहतक हाल वासी आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार करके 17 हजार रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलजिन्द्र सिंह वासी राये फार्म काछवा जिला करनाल ने बताया कि 21 अप्रैल 26 को वह परिवार सहित ढाण्ड से पेहवा जाने के लिए बस मे बैठा था। करीब शाम 5 बजे उनकी पीछली सीट पर दो-तीन लड़के बैठे थे जिसके पास हमारा सामान वाला बैग रखा था। जो लड़के उनके बैग के पास बैठे थे वो अरनेचा के बस स्टैंड पर उतर गये। जब वो पेहवा चौंक पर उतरे तो उन्होंने अपना सामान सम्भाला तो उनका जेवर वाला बाक्स गायब था। उनको शक है कि उन लड़कों ने ही ने उनके गहने चोरी किये हैं। जिसकी शिकायत पर थाना  थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

            दिनांक 22 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में पीएसआई विशाल, सहायक उप निरीक्षक लखन, संजीव व मुख्य सिपाही रिषी की टीम ने बस में यात्री के गहने चोरी करने के आरोपी रोहतास व सुनील उर्फ काली वासीयान आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत व राजीव उर्फ राजु वासी रोहतक हाल वासी आर्यनगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों से 17 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *