कुरुक्षेत्र, 23 जून। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर आगजनी की घटना में फंसे घायल दो कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देश पर लघु सचिवालय में आयोजित मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक किया गया। इस मॉक ड्रिल में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, फायर विभाग, गृहरक्षी विभाग, एसअीआरएफ व पुलिस विभाग के स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने विभाग की तरफ से अहम भूमिका निभाई।
मंगलवार को दोपहर के तीन बजे अचानक सायरन बजता है। सायरन की आवाज सुनते ही सचिवालय में स्थित विभागों के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि प्रथम तल से काफी धुआं निकला हुआ है। प्रथम तल पर आगजनी की घटना घट गई है। ऐसा देखते हुए पूरे सचिवालय के कर्मचारी-अधिकारी सीढ़ियों के रास्ते से नीचे उतरे। इसी दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और सीढिय़ां लगाकर प्रथम तल पर धुआं निकलने वाले विभाग में कर्मचारी पहुंचे। वहां पर लगी आग को बुझाया और आगजनी की घटना में फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षा बाहर निकालकर हेल्थ चैकअप किया गया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि  लघु सचिवालय में आज आगजनी की घटना पर सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया है। कुछ समय पहले लघु सचिवालय के एनआईसी विभाग में आगजनी की घटना घट गई थी। इसके अलावा रोहतक और लखनऊ में भी आगजनी की घटनाएं घटी है। आए दिन अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं को देखते हुए जागरूकता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला के नागरिकों को अन्य जगहों पर हुई आगजनी की घटनाओं से सबक लेना चाहिए और अपने संस्थान व घरों पर अचानक होने वाली आगजनी की घटनाओं पर  काबू पाने के लिए उचित संस्थानों की व्यवस्था होनी चाहिए।
फायर अधिकारी संदीप ने कहा कि जिले में फायर विभाग की 20 गाड़ियां उपलब्ध हैं और 104 का स्टाफ नियुक्त है। जो सभी सातों दिन 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहता है। ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत फायर विभाग से संपर्क करें ताकि समय रहते आगजनी जैसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। इस मॉक ड्रिल में उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, फायर विभाग, गृहरक्षी विभाग, एसअीआरएफ व पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *