कुरुक्षेत्र, 23 मार्च। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की छठी बैठक 30 जून 2026 को दोपहर 2:30 बजे लघु सचिवालय के सभागार में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे। इस बैठक का एजेंडा सभी विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस बैठक में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे और अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित एटीआर जल्द से जल्द प्रशासन के पास भिजवाना सुनिश्चित करेंगेे। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने दी है।
