कुरुक्षेत्र पुलिस ने गांव में चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए गेहूं व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने गेहूं व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी बुरा राम वासी मुग़ल माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा गेहूं व लोहे का एंगल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में ग्राम पंचायत मुग़ल माजरा की सरपंच हेमा रानी ने बताया कि उनके गांव में काफी चोरियां हो रही हैं। दिनाक 6 जून 26 को कीमती लाल के घर से लोहे का एंगल चोरी कर लिया है। गुरविंद्र सिंह की गेहूं की बोरी भी चोरी हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की गई।
दिनांक 15 जून 26 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक राजेश कुमार व मुख्य सिपाही इलम सिंह की टीम ने गेहूं व अन्य सामान चोरी करने के आरोपी बुरा राम वासी मुग़ल माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा चोरीशुदा गेहूं व लोहे का एंगल बरामद किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
