अंबाला। अंबाला शहर में दोखांबा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत का लिंटेल (छत का हिस्सा) गिरने से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इमारत कई सालों से बंद पड़ी थी और बेहद जर्जर हालत में थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई। हादसे में घायल हुए सब्जी विक्रेता की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो पुरानी सब्जी मंडी के ही रहने वाले हैं।
