अपील- नियम व शर्तों का पालन करें बोलीदाता।
करनाल 16 जून, नगर निगम में सम्मलित गांवों में उपलब्ध कृषि योग्य सरकारी जमीन को एक वर्ष केलिए ठेके पर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को गठित कमेटी ने गांव उचाना, झंझाडी, जरीफा विरान, कैलाश तथा फूसगढ़ गावों की बोली करवाई। बोली में इन गावों के 13 प्लॉट शामिल थे, जिनका कुल रकबा करीब 124 एकड़ था। इनमें से 75 एकड़ 30 कनाल 65 मरले के 7 प्लॉट की सफलतापूर्वक बोली सम्पन्न हुई, जिससे नगर निगम को 50 लाख 69 हजार 500 रुपये की सालाना आय होगी।
संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह ने बताया कि बोली की कार्यवाही करीब 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 3 बजे तक चली। बोली शुरू होने से पूर्व सभी को नियम व शर्तें बताई गई। शर्तों के अनुसार बोली जून 2026 से अप्रैल 2027 तक प्रभावी रहेगी। भूमि में खड़े पेड़, डोल, सिंचाई के नलकूप, खाल इत्यादि व अन्य कोई भी भवन की रखवाली सम्बंधित सफल बोलीदाता को ही करनी होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के नियमानुसार ही फसल की बुआई की जाएगी। फसल कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों में आग नहीं लगाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नुकसान के जिम्मेवार वे स्वयं होंगे।
उन्होंने बताया कि बोली में कुल 19 बोलीदाताओं ने भाग लिया। पहले बोलीदाताओं द्वारा 50 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवाई गई। इसके बाद बोली की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। सफल रहे 7 बोलीदाताओं की ओर से साढे 3 लाख रुपये की राशि नगर निगम में जमा करवाई गई। सफल बोलीदाताओं को शेष राशि एकमुश्त जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पूरी राशि जमा करवाने के बाद ही भूमि का कब्जा दिया जाएगा।
बोली की जानकारी देते उन्होंने बताया कि सबसे पहले गांव जरीफा विरान की बोली करवाई गई। इसका प्लॉट नम्बर 2, जिसका कुल रकबा 7 एकड़ 3 कनाल 5 मरले है, को 1 लाख 71 हजार 500 रुपये में पट्टïे पर दिया गया है। इसके पश्चात गांव उचाना की बोली करवाई गई। इसका प्लॉट पर नम्बर 1 से 4 का टुकड़ा जिसका रकबा 41 एकड़ 4 कनाल 3 मरले है, को 31 लाख 77 हजार रुपये बोली पर दिया गया है। यह प्लॉट जनरल श्रेणी के व्यक्ति के पास गया है। उचाना का ही प्लॉट नम्बर 6, रकबा 8 एकड़ 11 कनाल 7 मरले भूमि को 5 लाख 36 हजार 500 रुपये तथा प्लॉट नम्बर 7, रकबा 8 एकड़ 2 कनाल 13 मरले भूमि को 6 लाख 3 हजार रुपये में बोली पर दिया गया है। यह दोनो प्लॉट एस.सी. श्रेणी के व्यक्ति के पास गए हैं। गांव उचाना के कुल 5 प्लॉट थे, जिसमें से 2 प्लॉट की बोलीदाताओं द्वारा रेट ज्यादा होने के कारण बोली नहीं दी गई।
इसी प्रकार गांव कैलाश की भूमि की बोली में एक ही प्लॉट था, जिसका रकबा 6 एकड़ 5 कनाल 13 मरले है। यह 1 लाख 62 हजार रुपये में जनरल केटेगरी के व्यक्ति के पास गया है। गांव झंझाड़ी के 2 प्लॉट थे। इसका प्लॉट नम्बर 1, रकबा 4 एकड़ 13 मरले है। यह 2 लाख 90 हजार 500 रुपये में जनरल श्रेणी के व्यक्ति के पास गया है। प्लॉट नम्बर 2, रकबा 1 एकड़ 5 करनाल 11 मरले है। यह 1 लाख 28 हजार 500 रुपये में एस.सी. श्रेणी के व्यक्ति के पास गया है। बोली में गांव फूसगढ़ के 3 प्लॉट रखे गए थे। रेट ज्यादा की बात कहकर किसी भी बोलीदाता ने उसकी बोली नहीं लगाई। गांव जरीफा विरान के एक प्लॉट की भी रेट ज्यादा होने के कारण किसी ने बोली नहीं लगाई।
कमेटी में यह रहे शामिल- गठित कमेटी में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह बतौर अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, भूमि शाखा के अधीक्षक मनोज मान, नायब तहसीलदार विरेन्द्र शर्मा कमेटी में शामिल थे, जिन्होंने बोली सम्पन्न करवाई। उपायुक्त प्रतिनिधि के तौर पर तहसील कार्यालय से कानूनगो गौरव अरोड़ा बोली में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त भूमि सहायक प्रदीप शर्मा, सहायक जितेन्द्र मान, कानूनगो राज कुमार तथा लिपिक सलीम अहमद मौजूद रहे।
