कुरुक्षेत्र पुलिस ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अंकित कैनवाल उर्फ़ कित्तू वासी सीधपुर जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 13 जून 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक सुखवीर सिंह एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद था। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुखवीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, विक्रम सिंह, सिपाही सचिन कुमार गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर सरदीप सिंह उर्फ बब्बू को गांव सामने से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की कार तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 31.67 ग्राम हैरोईन/चिट्टा, शराब व नकदी बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 15 जून 26 को एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र के प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अंकित कैनवाल उर्फ़ कित्तू वासी सीधपुर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
