पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के कुशल मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहबाद में नशा तस्करी से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक्स सैल, थाना प्रबंधक शाहबाद, चौंकी शाहबाद सीआईए सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने भाग लिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार शाहबाद नवनीत कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। उनके साथ साथ पीडब्लूडी विभाग से एसडीओ करनैल सिंह, नगर पालिका शाहबाद के सचिव मौजूद रहे।

            जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस द्बारा नशा तस्करी मे शामिल तीन आरोपियों की सम्पत्ति को नष्ट किया गया है। आरोपी विशाल के खिलाफ थाना शाहबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज हैं तथा 1 मामला मारपीट कर दर्ज हैं। वहीं आरोपी गुलशन उर्फ़ बोंदु वासी डेहा कालोनी के खिलाफ 4 मामले एनडीपीएस एक्ट के, 1 मामला आबकारी अधिनियम तथा 1 मामला धोखाधड़ी का दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन मकानों के मालिक नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं तथा इन सभी को पहले ही चिन्हित किया जा चुका है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों और कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध से अर्जित धन से खड़ी की गई अवैध संपत्तियों पर कानून का बुलडोजर लगातार चलता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य पर हमला है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों पर भी कठोर प्रहार किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *