कुरुक्षेत्र ने “ऑपरेशन मैदान-2.0” के पहले 15 दिनों में पुलिस ने 22 मामले दर्ज कर 32 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि “ऑपरेशन मैदान-2.0” के दौरान पहले 15 दिनों में 11 मामले दर्ज करके 17 आरोपियों को काबू कर उनसे 422.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं 5 मामलों में 6 आरोपियों को काबू करके 4 किलो 354 ग्राम गांजा व 2 मामलों में 4 आरोपियों को काबू कर 40 किलो 670 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। इसी प्रकार 2 मामले दर्ज करके 3 आरोपियों को काबू कर उनसे 16.250 ग्राम स्मेक बरामद की गई। एक मामले में 1 आरोपी को काबू कर 8 ग्राम चरस व 1 मामले में आरोपी को काबू कर उससे 1 किलो 7 ग्राम अफीम बरामद की गई।
