शाहाबाद, 13 जून। एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि शाहाबाद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 16 जून से 18 जून तक जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धि पर आधारित प्रदेशभर में योजनाओं के व्यापक प्रचार के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत सभी विभागों की गतिविधियों व कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने हैं।
उन्होंने कहा कि 16 जून से शाहाबाद के रेस्ट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रदर्शनी व सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना, प्रधानमंत्री सूर्य घर, प्रधानमंत्री स्वनिधि, लखपति दीदी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, अमृत योजना, हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को शामिल किया जाएगा। नागरिक इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा मौके पर ही पात्र नागरिकों के आवेदन भी करवाएं जाएंगे।
