कुरुक्षेत्र, 11 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता का कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता 12 जून  को  सायं 4 बजे आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा और हम सब कार्यकर्ताओ की प्रेरणास्रोत  प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता का स्वागत करें।
उन्होंने कहा कि थानेसर हलका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस हलका के गांव और शहरों में सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर के विकास में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट की कोई कमी नहीं रख रहे। आए दिन शहर में एक के बाद एक विकास कार्यों के उद्ïघाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास ले जाने के देरी हैं, वहां से परियोजना को मंजूरी साथ के साथ मिल रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *