कुरुक्षेत्र, 11 जून। हरियाणा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थानेसर शहर की नगर परिषद को एक सुकर सकर मशीन और सीवर के लिए 40 लाख की लागत वाली मशीन लेने की मंजूरी दी है। इस मशीनों से नगर परिषद को कार्य करने में आसानी हो, जिसका शहर के लोगों की समस्याएं हल होंगी। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा के अंदर बाढ़ राहत के 80 फीसदी कार्यों को पूरा किया जा चुका है और बाकी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को बाढ़ बचाव के कार्यों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बाढ़ बचाव के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में डीएमसी अमन कुमार व जिला परिषद के सीईओ विरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को बाढ़ बचाव से संबंधित सभी कार्यों को गंभीरता के साथ करने के लिए निर्देश दिए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर है, जो भी विकास कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाता है, उसकी तुरंत मंजूरी मिल जाती है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पोर्टल लॉच किया है। प्रदेश में होने वाली एमसी के सभी कार्यों की रिपोर्ट रोजाना पोर्टल पर अपडेट की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को बरसात के कारण कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसको लेकर सभी विभाग अपना-अपना कार्य कर रहे हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने अपने स्तर के सभी शत प्रतिशत कार्य को पूरा कर दिया है। नगर परिषद ने एक बार नालों की अच्छे से सफाई करवा दी है। इसी तरह जनस्वास्थ्य विभाग ने भी 80 फीसदी कार्य को पूरा करे लिया है। बाकी बचे कार्य को 10 दिनों में बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो भी विभागों को सहयोग करें। घरों पर प्रयोग होने वाले पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतल व अन्य मटेरियल को नालों में ना फेंके, ताकि बरसात के समय नाले चॉक ना हों।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *