करनाल, 11 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल अस्पताल व जिला उच्च स्तर विभाग के साथ बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने की।
इस दौरान सीजेएम मीनाक्षी यादव ने राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य व उच्च शिक्षा अधिकारी डा. रेखा त्यागी व लीगल लिटरेसी की इंचार्ज डा. सरिता आर्य से बातचीत की और विद्यार्थियों को पौधरोपण ड्राइव मे भाग लेने के लिए करने की बात कही। डॉ. रेखा त्यागी ने बताया कि जुलाई माह में विद्यार्थियों के दाखिले आरंभ होगे उसमे कैम्पेन एक प्रवेश एक पौधा के जरिए सभी विद्यार्थियों को पौधारोपण ड्राइव मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में पर्यावरण सुरक्षा व पौधारोपण संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों को पौधरोपण ड्राइव में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होने विश्वास दिलाया कि सभी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पौधरोपण ड्राइव में शामिल होने हेतु प्रेरित किया जाएगा और अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा।
