कुरुक्षेत्र 11 जून ( ) भक्त और भगवान के बीच बडा ही भावनात्मक सम्बन्ध है। भगवान अपने भक्त को कष्ट मे नही देख सकते। भगवान की भक्त वत्सलता भक्त के प्रति कैसी है यह हमे श्री विष्णु पुराण मे पता चलता है। भगवान भक्त के दूख तो हर सकते है लेकिन भक्त को ज्ञान नही दे सकते, उसके लिए गुरू के सानिध्य मे जाना पडेगा। गुरू के मुख से निकले शब्द और गुरू द्वारा दिये मंत्र मे शक्ति होती है। गुरू के हाथ से तो मिठाई और पकवान भी प्रसाद बन जाते है। भगवान की भक्ति और गुरू की महिमा का ऐसा सुन्दर वर्णन सेक्टर 3 के शिव मंदिर मे चल रही कथा आयोजित श्री विष्णुपुराण ज्ञान कथा यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास रमेश पाराशर ने नारायण भक्तों के सामने प्रस्तुत किये।
पाराशर द्वारा मेत्रेयी ऋषि को सुनाई जा रही विष्णु पुराण कथा के क्रम को आगे बढाते हुए रमेश पाराशर ने वीरवार को 5 साल के नारायण भक्त धू्रव की भक्ति और तपस्या, नामदेव, तुकाराम, प्रहलाद द्वारा हरि की भक्ति, विष्णु पुराण मे काल की स्थापना, काल चक्र से परे नारायण की भक्ति से प्राप्ति, भगवान की भक्ति करते हुए व्रतो का अनुष्ठान, एकादशी व्रत का महत्व, नवग्रहो के भगवान के अधीन होने सहित कई प्रसंगो का वर्णन किया। कथा के प्रसंगो के साथ ही भजन मंडली द्वारा हरि भजनों की प्रस्तुतियों पर पांडाल मे मौजूद भक्तो ने जमकर किर्तन किया। इस मौके पर आचार्य बलराज शर्मा, मुकुल शर्मा, मुकेश शर्मा ने वेद मंत्रों सहित पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान जोगिंदर चौहान , संजय त्यागी, नौरती राम, मदन कुमार धीमान, बी .के. शर्मा , महेंद्र सिंह, विजय जैन, महिला मंडली रेखा जैन, प्रधान गुलशन सूदन, सरला सैनी, कमला चौहान , बीनू त्यागी, वीणा सुखीजा, नीलम व रीना आदि भक्तजन मौजूद रहे।
