कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी संतोष व गीता वासीयान गांधीनगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 51.1 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 9 जून 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में पीएसआई राहुल कुमार, मुख्य सिपाही संदीप, सिपाही विकास, एसपीओ गुरदेव, महिला सिपही मनीषा व गाडी चालक ईश्वर सिंह की टीम जिन्दल चौंक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि संतोष व गीता वासीयान गांधीनगर थानेसर हैरोइन/स्मैक बेचने का काम करती हैं। आज भी दोनों आटो में बैठकर करनाल की तरफ से हैरोइन/स्मैक लेकर आई हुई हैं और इस समय ग्राहको के इंतजार में देवी लाल पार्क की दक्षिणी दिशा में पार्किंग के पास खडी हैं। यदि दोनों महिलाओं को काबू करके उनकी तलाशी ली जाये तो उनसे काफी मात्रा में हैरोइन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम देवी लाल पार्क की पार्किंग में पहुंची जहां पर दो महिलाएं खड़ी दिखाई दी जिनको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम संतोष व गीता वासीयान गांधीनगर थानेसर कुरुक्षेत्र बताया। महिला पुलिस द्वारा महिला आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपिया गीता से 25.3 ग्राम हैरोइन/स्मैक तथा आरोपिया संतोष से 25.8 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके पीएसआई नरेंद्र कुमार ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं को माननीय अदालत में पेश किया गया।
