भिवानी। गांव देवसर और कुसुंभी के बीच खेतों में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची सीआइए स्टाफ प्रथम की टीम पर सोमवार देर रात जुआरियों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मचारी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।

जुआरियों ने वाहन से पुलिस कर्मी एचसी सुनील को टक्कर मारी दी, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल कर्मचारी को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उसे कुचलने का प्रयास किया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपितों ने भागने की बजाए पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। हमले में पुलिस कर्मी को गंभीर चोट मार आरोपित फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।
जुई कलां पुलिस थाना ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। डीएसपी अनूप कुमार ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना और जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *