कुरुक्षेत्र, 11 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिले के सभी खंडों में त्रिदिवसीय योग प्रशिक्षण प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम 11 जून से 13 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक कर जीवनशैली जनित रोगों जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि से बचाव हेतु प्रेरित करना है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि प्रथम दिवस पर जिले के विभिन्न खंडों में कुल 383 से अधिक साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। सभी स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास 11 से 13 जून 2026 तक तीन दिनों के लिए कराया जा रहा है। इसमें सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं संकल्प के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने हेतु प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि खंड बाबैन में मुख्य अतिथि सरपंच संजीव कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. संतोष, ए.एम.ओ. ने मोटापा एवं मधुमेह की रोकथाम में दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार-विहार व नियमित योगाभ्यास से जीवनशैली जनित रोगों की प्रभावी रोकथाम संभव है। खंड शाहबाद मारकंडा में मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री लक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में 65 प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इसी कडी में खंड लाडवा में बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. पूजा मंढाण व सोनाक्षी धीमान, ए.एम.ओ. के नेतृत्व में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। योग सहायक कमल किशोर व नरेंद्र ने योगाभ्यास करवाया।
उन्होंने कहा कि खंड इस्माइलाबाद में बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन गुरविंदर कौर के मुख्य आतिथ्य में 31 प्रतिभागियों ने योग किया। डॉ. अमृत कौर ने कार्यक्रम का संचालन किया। खंड पिहोवा में अनाज मंडी में बलविंदर सिहाग, पतंजलि जिला प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में 35 साधकों ने योगाभ्यास किया। खंड पिपली में नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी के निर्देशन में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सरपंच बीर मथाना देवी दयाल रहे। डॉ. मीनाक्षी ने मधुमेह व मोटापा प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। यूपीएचसी माजरी मोहल्ला, शाहाबाद में डॉ. पारिका (एएमओ) द्वारा मधुमेह एवं मोटापे की रोकथाम एवं प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान दिया गया ढ्ढ कुरुक्षेत्र शहर में ओ.पी. जिंदल पार्क में मुख्य अतिथि देवी दयाल, 22 प्रतिभागी हरि ओम मंदिर, शास्त्री नगर मुख्य अतिथि विपन गुप्ता, 20 प्रतिभागी शामिल हुए। एस.एम.बी. स्कूल में मुख्य अतिथि सोम नाथ शर्मा, प्राचार्य, 135 प्रतिभागी ,ज्योति नगर में योग सहायक रजत कंबोज, वीरेंद्र यादव व दीक्षा ने अभ्यास करवाया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 13 जून तक चलेगा। सभी नागरिकों से अपील है कि वे निकटतम केंद्र पर पहुंचकर योग का लाभ उठाएं और स्वस्थ कुरुक्षेत्र के निर्माण में भागीदार बनें।
