करनाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रेरणादायक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं विधायक राम कुमार कश्यप तथा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पौधे रोपित किए और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
वीरवार को मंगलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि यह अभियान केवल पौधा लगाने की औपचारिकता नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कर्तव्य का जीवंत भाव है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों को जीवन, सुरक्षा और स्नेह देती हैं, उसी प्रकार वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शुद्ध वायु, छाया और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं।
महापौर ने कहा कि यदि हम प्रकृति को बचाएंगे तो प्रकृति हमें बचाएगी। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी समाधान है, जिसे जन-आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे अपनी जिम्मेदारी समझकर संरक्षित करे। यह छोटा सा कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा परिवर्तन ला सकता है। मां के सम्मान में लगाया गया एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, आस्था और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है।

मिलकर जगाएंगे अलख
इस अवसर पर पार्षद बेबी पाल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश पाल, पूर्व चेयरमैन चौधरी इलम सिंह सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को मिलकर निरंतर जारी रखने और इसे जनभागीदारी आधारित आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि यदि हर नागरिक प्रकृति के संरक्षण में भागीदार बने, तो हरियाली और संतुलित पर्यावरण का सपना साकार हो सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *