कुरुक्षेत्र, 10 जून। संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स 2026 में कुरुक्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने 6 मेडल हासिल किए। इनमें एक गोल्ड व पांच सिल्वर मेडल शामिल है। ऐसे करके कुरुक्षेत्र व हरियाणा प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों का कुरुक्षेत्र आने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। नेशनल मास्टर गेम्स 2026 के मास्टर एथलीट सुभाष भारद्वाज व वीरभान ने छह मेडल हासिल करके एक इतिहास रचा है।
नेशनल मास्टर गेम्स का 6 जून व 7 जून को संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन द्वारा धर्मशाला हिमाचल में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सुभाष भारद्वाज 70 प्लस आयुवर्ग की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। ट्रिपल जम्प, हैमर थ्रो प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल हासिल किए। इसी प्रकार वीरभान ने 65 प्लस आयुवर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर मेडल हासिल किए। खिलाड़ी वीरभान ने 10 हजार मीटर, 5 हजार मीटर व 3 हजार मीटर वॉक में तीन सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने अन्य साथियों का सिर गर्व से ऊँचा किया है। इससे कुरुक्षेत्र जिला व हरियाणा प्रदेश का नाम देश भर चमका है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा है।
