कुरुक्षेत्र 10 जून ( ) सैक्टर 13 की मार्किट में आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज आशीर्वाद से आज पुरोषतम मास में आज गर्मी के कारण महिलाओं द्वारा मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर अनीता शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि कहा कि तपती गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना मानवता की सच्ची सेवा है। इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, सतीश गोयल, सोनिया सिंगला, विजय शर्मा , पंडित अंकित शर्मा, मणी गाबा, राहुल शर्मा, नव्या शर्मा, दिव्यांश शर्मा, मानस शर्मा आदि मौजूद रहे।
