पानीपत। बतरा कालोनी में सोमवार शाम एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से कुछ समय पहले उसने पत्नी से फोन पर बात की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक अजय (30) दो बहनों का इकलौता भाई था और उसकी शादी छह माह पहले ही हुई थी।
अजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला था और अपने पिता सुभाष के साथ बतरा कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था। पिता सुभाष ने बताया कि करीब छह माह पहले अजय की शादी कराने के लिए परिवार पैतृक गांव शाहजहांपुर गया था। शादी के बाद परिवार के अधिकांश सदस्य गांव में ही थे, अजय कुछ दिन पहले ही पानीपत आया था।
