करनाल, 9 जून।  करनाल विधानसभा क्षेत्र-21 में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज यहां पंचायत भवन में एसडीएम देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आज दो सत्रों में 120 बूथों के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर संजय कुमार व सुरेश कुमार सिंहमार ने ट्रेनिंग दी। इसी कड़ी में 10 जून को बूथ नंबर 121 से 234 तक के बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े बीएलओ और सुपरवाइजरों को 14 जून से 16 जुलाई तक कार्यमुक्त किया गया हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान करनाल विधानसभा क्षेत्र में 234 बीएलओ और 26 सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दी जानी है।
उन्होंने बीएलओ से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी सही मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में न रहे। उन्होंने कहा 24 साल बाद किए जा रहे एसआईआर में घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करें। इस दौरान बीएलए को भी साथ ले जाएं। बीएलओ सभी मतदाताओं के घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे। गणना फार्म की दो प्रतियां होगी जिन्हें भरकर एक प्रति बीएलओ के पास जमा होगी और दूसरी मतदाता के पास पावती के रूप में रहेगी। बीएलओ को गणना फार्म प्राप्त करने के लिए कम से कम तीन बार मतदाता के दिए गए पते पर विजिट करना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *