चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने काकरोच जनता पार्टी को अपना नाम बदलने की सलाह दी है। अनिल विज ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन काकरोच के नाम पर संघर्ष करने से सिर्फ घिन ही आती है।

अनिल विज ने कहा कि काकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम जरूर बदल लो। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विशेष सत्र बुलाने की मांग पर विज ने कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं।
जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, कांग्रेस वाकआउट कर चली जाती है। विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ा छलावा कर रही है। इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *