कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी कीमती लाल वासी गुरुनानक कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 6 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जून 26 को थाना शहर पेहवा के पीएसआई लोकित व सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह की टीम ने कीमती लाल वासी गुरुनानक कालोनी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में अनाज मंडी पेहवा से काबू किया। आरोपी से 6 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में माननीय अदालत के निर्देशानुसार आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।
