कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी अर्जुन वासी जिला इटावा यूपी हाल वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 286 बोतल ठेका शराब देसी, 31 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व 49 कैन बीयर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जून 26 को थाना सदर थानेसर के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की टीम ने अर्जुन वासी जिला इटावा यूपी हाल वासी कुरुक्षेत्र को अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में शादीपुर शहीदां से काबू किया। आरोपी से 286 बोतल ठेका शराब देसी, 31 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व 49 कैन बीयर बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
