कुरुक्षेत्र पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर छीनाझपटी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम में बुजुर्ग व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पैसे और सोने की अंगूठी छीनने के आरोपी कुलदीप उर्फ जिप्पी वासी गांधीनगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके छीनी गई अंगूठी व 3 हजार रूपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 2 जून 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजीव वासी पीपली ने बताया कि 2 जून 26 को उसके पिता अनंतराम सुबह 9 बजे घर से गए थे लेकिन वापस नहीं आए।  जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके बुजुर्ग की तलाश की गई। दिनांक 4 जून 26 को गुमशुदा बुजुर्ग को सन्नेहित सरोवर कुरुक्षेत्र के पास से बरामद किया गया।  पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह अपनी चक्की का सामान लेने के लिए घर से कुरुक्षेत्र आया था। जब वह पुराना बस अड्डा पर आया था तो वहां पर दो नौजवान लड़के उसे बातों में लगाकर पार्क में ले गए।  उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और आरोपियों ने उसकी जेब से 11 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी सोने की अंगूठी निकालने लगे तो उसने विरोध किया तो उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और भाग गए।

             दिनांक 5 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, गिरवर शर्मा की टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पैसे और सोने की अंगूठी छीनने के आरोपी कुलदीप उर्फ जिप्पी वासी गांधीनगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीनी गई अंगूठी, 3 हजार रूपये व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *