इन्द्री/ करनाल, 5 जून। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप व हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति के अध्यक्ष राम कुमार कश्यप ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंचाई विभाग विश्राम गृह , गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल एवं हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने  सिंचाई विभाग के विश्राम गृह परिसर में 105 पौधे, हर्बल पार्क में 30 पौधे, नगरपालिका की भूमि पर 50 पौधे तथा गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में 10 पौधे रोपे गए। इसके साथ ही विधायक ने स्कूल में बच्चों व स्टाफ को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर विधायक एवं पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति के अध्यक्ष रामकुमार कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा में इस मुहिम को एक बड़े आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल  के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार न केवल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित कर रही है, बल्कि वनों के संरक्षण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े कदम भी उठा रही है। सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और विकास के बीच एक सही संतुलन बनाना है, ताकि हमारी प्रगति प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना हो सके।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, असमय मौसम परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। इन समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र और सबसे अचूक प्राकृतिक उपाय है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) ही नहीं देते, बल्कि ये भूमिगत जल स्तर को सुधारने, मिट्टी के कटाव को रोकने और तापमान को नियंत्रित रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज लगाए गए ये पौधे कल बड़े होकर आने वाली पीढिय़ों के लिए औषधीय लाभ, शुद्ध हवा और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करेंगे। इसलिए, केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उनका संरक्षण और पोषण करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रकृति को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए सदैव जागरूक रहें और अपने जीवन के विशेष अवसरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। हमारा आज का यह छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढय़िों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह,फॉरेस्ट रेंजर रजत पांचाल, फॉरेस्ट गार्ड राकेश जांगड़ा, गढ़ी बीरबल के मंडल अध्यक्ष संजय कंबोज, इंद्री के मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, कष्ट निवारण समिति सदस्य रमन सैनी, अमित सिंहमार, रघुवीर बतान, सुभाष खेड़ा, पार्षद वीणा, सरपंच जसबीर कौर, गुमटो के सरपंच शमशेर सिंह, प्रताप सिंह, सरपंच टपरियों गुरदेव सैनी, सरपंच श्याम , पार्षद गुरमीत, पालाराम, प्रदीप लाम्बा, अनिल काका वोरा, गुरनाम, सरपंच जोगिंदर, नंबरदार राजपाल , सरपंच निशान सिंह, कुलवंत कश्यप, प्रदीप, सुरेंद्र,  रमेश बेदी,  संजय, शीशपाल, पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह, संजय सैनी, पार्षद सेठपाल वर्मा, संजय शर्मा (राजेपुर),  दर्शन बजाज व राम मूर्ति वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में हल्कवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *