कुरुक्षेत्र, 5 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा मार्गदर्शन में यूआईईटी संस्थान के मैकेनिकल विभाग के दो विद्यार्थियों का चयन टू व्हीलर्स हीरो मोटो कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीम राणा प्लांट में हुआ है। इस अक्सर पर कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यूआईईटी के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व में यूआईईटी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को जमीनी स्तर पर लागू किए जाने के बाद विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक शिक्षा का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के रत्नेश व रजनिश भारद्वाज टू व्हीलर्स हीरो मोटो कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीम राणा प्लांट में हुआ है जो हमारे लिए बड़ी हर्ष की बात है दोनों ही छात्र बिहार से संबंध रखते हैं।
कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल तथा ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुनील ढींगरा ने भी विद्यार्थियों के चयन पर प्रसन्नता प्रकट की। इस अवसर पर डॉ. राजेश अग्निहोत्री डॉ. पवन दिवान, डॉ. प्रणय जैन, अधीक्षक दीपक शर्मा, हरिकेश पपोसा, विशाल मौजूद रहे !
