बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रेशन की अवधि अब 15 जून तक बढ़ चुकी है।

सरकारी कॉलेज में शुरूआत में तो रजिस्ट्रेशन की रफ्तार सुस्त थी, मगर अब कई काेर्साें में अब सीटों से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। यहां बीसीए और बीबीए को लेकर क्रेज दिख रहा है। इन काेर्साें के लिए सीटों की संख्या से दाेगुना आवेदन हो चुके हैं।

इधर, वैश्य कॉलेज के अलावा छारा व जसौरखेड़ी के सरकारी कॉलेज में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। शहर के राजकीय कॉलेज में 980 सीटों के मुकाबले अभी 850 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

340 से ज्यादा हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन

वहीं राजकीय महिला कॉलेज में कुल 500 सीटों के मुकाबले अभी 340 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। राजकीय कॉलेज के नोडल आफिसर कमल कुमार रंगा ने बताया कि कई कोर्सों में आवेदन बढ़ चुके हैं।
इधर, वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा के निर्देशन में प्रवेश संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गईं हैं। उन्होंने बताया कि बीए, बीकाम, बीएससी और बीसीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *