कुरुक्षेत्र, 3 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे योग एवं हरित योग अभियान का उद्देश्य समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि पौधारोपण जैसी गतिविधियाँ प्रकृति संरक्षण और भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
महानिदेशक आयुष हरियाणा, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. मंजू शर्मा के दिशा-निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में हरित योग अभियान के अंतर्गत जिलेभर में औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत जिले के सभी आयुष संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, जी.एच.डी., जी.ए.डी. तथा व्यायामशालाओं में औषधीय एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपयोगी पौधे लगाए गए। इसी कड़ी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु महानिदेशक आयुष हरियाणा, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा योग आयोग के तालमेल से जिलेभर में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर एवं योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष विभाग कुरुक्षेत्र एवं स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा एल.एन.जे.पी. अस्पताल, कुरुक्षेत्र में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.एम.ओ. डॉ. बलराज उपस्थित रहे। उनके साथ नर्सिंग ऑफिसर गुरमीत कौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ मनजीत द्वारा दिया गया, जबकि योगासन एवं प्रोटोकॉल का प्रदर्शन योग सहायक राजीव कुमार एवं दीक्षा, बाला देवी द्वारा करवाया गया। जिसमें 49 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया7 कार्यक्रम में एल.एन.जे.पी. अस्पताल का स्टाफ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहा तथा सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास में सक्रिय भागीदारी की।
आयुष विभाग द्वारा जिले की विभिन्न व्यायामशालाओं, जी.एच.डी., जी.ए.डी. एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया गया, जिसमें लगभग 327 प्रतिभागियों ने भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *