करनाल 2 जून (): आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026.27 के लिए आईटीआई मुख्यालय द्वारा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थी 2 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। वंडर वैली आईटीआई बड़ा गांव के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में दाखिलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने कौशल को निखारने और रोजगार के बेहतर अवसर पाने के लिए आईटीआई की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक वि‌द्यार्थी अपनी पसंद की ट्रेड जैसे कोपा इलेक्ट्रीशियन फिटर वेल्डर डीजल मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर में प्रवेश ले सकते हैं। निजी आईटीआई संस्थानों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मेरिट अनुसार दाखिले की सुविधा उपलब्ध है। नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वि‌द्यार्थियों के लिए आईटीआई मे प्रवेश का यह सुनहरा अवसर है। ऐसे में विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर अपनी पसंद की ट्रेड में दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रधानाचार्य जय भगवान ने बताया कि वंडर वैली आई टी आई बड़ा गांव करनाल में छात्रों को भारत सरकार के कौशल विकास को बढ़ावा देने व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए तथा उद्योगो की मांग अनुसार आधुनिक मशीन एवम यत्रो द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा छात्र छात्राओं को हरियाणा सरकार की नितियाँ अनुसार मुफत बस पास सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है अतः छात्र आई टी आई में दाखिला लेकर कौशल सीखें भविष्य सवारें तथा आत्म निर्भर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *