अम्बाला मंडल के जिलों में चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया हुई आसान
पुलिस स्वयं आवेदक के घर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेगी ।
कुरुक्षेत्र, 2 जून। आमजन को पुलिस सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल अम्बाला श्री पंकज नैन के निर्देशों पर अम्बाला मंडल के जिलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत अब चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सत्यापन, किरायेदार सत्यापन सहित अन्य सभी प्रकार के पुलिस सत्यापन कार्यों के लिए नागरिकों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं आवेदक के घर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेगी। जिससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला में चरित्र, पासपोर्ट और किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया हुई पूरी तरह आसान हुई है। जिला कुरुक्षेत्र में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी, देरी, अनुचित व्यवहार या भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हो तो 70567-00233 पर शिकायत दें सकते हैं।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जारी इस व्यवस्था के अनुसार नागरिकों द्वारा हरसमय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित आवेदन ऑनलाइन माध्यम से संबंधित थाना क्षेत्र में भेजा जाएगा। इसके उपरांत थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मी को आवेदक के पते पर भेजा जाएगा, जो मौके पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों का सत्यापन करेगा। सत्यापन से पूर्व आवेदक से फोन के माध्यम से संपर्क कर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रक्रिया बिना किसी देरी और असुविधा के पूर्ण हो सके।
पुलिस महानिरीक्षक ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त निगरानी तंत्र भी लागू किया है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदक से फोन पर फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान यह जानकारी प्राप्त की जाएगी कि सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मी का व्यवहार कैसा रहा, क्या किसी प्रकार के अनुचित लाभ की मांग की गई तथा क्या आवेदक पूरी प्रक्रिया से संतुष्ट है। प्राप्त फीडबैक की नियमित समीक्षा स्वयं पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की जाएगी।
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ।
एएनसी ने आरोपी संदीप से 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त किया था बरामद ।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ प्रिंस वासी ककराली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी के सहयोगी संदीप को 20 मई 2026 को 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह टीम एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर नंबर एचआर-68-सी-6640 गांव सांवला क पास खड़ा है, उस कैंटर में नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, सिपाही हिमांशु, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम गांव सांवला पहुंची जहां पर कैंटर खड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा कैंटर की तलाशी लेने पर कैंटर कैंटर नंबर एचआर-68-सी-6640 से 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने कैंटर पर चालक संदीप कुमार वासी कारकोर जिला मोहाली पंजाब को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया था।
दिनांक 1 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ प्रिंस वासी ककराली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार।
जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा कुरुक्षेत्र की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजीत सिंह वासी सैक्टर-5 कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह बेटे, उसकी पत्नी व बेटी को इग्लैण्ड से अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिये वह दिनांक 28 फ़रवरी 2024 को वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से खुशी राम आढती नई अनाज मण्डी पेहवा से मिला तथा उनकी 15 लाख रूपये में बात तय हुई। उन्होंने 15 लाख रूपये एजेन्ट बिलाल चौधरी के नाम पर बतौर सिक्योर्टी रख दिए। आरोपियों ने कहा कि 10 मार्च 24 तक बच्चों को इग्लैण्ड से अमेरिका नहीं भेजा तो 15 लाख रूपये वापिस कर देंगे। इसके अलावा दिनांक 29 फ़रवरी 24 को यश वासी शहर करनाल को भारत से अमेरिका भेजने के लिये उनकी 27 लाख 50 हजार रूपयें में बात तय हुई जिसपर उन्होंने दिनांक 29 फ़रवरी 24 को खुशी राम आढती के पास बिलाल चौधरी एजेन्ट के नाम पर सिक्योर्टी के तौर पर 27 लाख 50 हजार रूपये रख दिए। तय समय में बच्चो को विदेश ना भेजने पर आरोपियों ने 7 लाख रूपये वापस कर दिए लेकिन 20 लाख 50 हजार रूपये वापस नहीं किये हैं। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधडी की है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।
दिनांक 1 जून 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में के उप निरीक्षक शमशेर सिंह, महिंद्र सिंह व होम गार्ड विपिन की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके कब्जा से 1 किलो 148 ग्राम गांजा करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 1 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, नवीन कुमार व सिपाही रवि कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर गांजा बेचने व खरीदने का काम करता है। जो आज भी साहिल गांजा लेकर पीपली से बस में बैठकर यमुनानगर जायेगा। यदि पीपली चौंक पर यमुनानगर साइड में नाकाबंदी करके आरोपी को काबू किया जाये तो आरोपी से काफी मात्रा में गांजा मिल सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने पीपली चौंक पर यमुनानगर साइड में नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस टीम को एक लड़का कुरुक्षेत्र से पीपली की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लड़के को रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर बताया। पुलिस टीम द्बारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 148 ग्राम गांजा बरामद बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
मोटरसाईकिल चोरी के मामले में चार आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के चार आरोपियों को अदालत से लिया प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 1 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में अभिनव वासी प्रोफ़ेसर कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि 30 अप्रैल को उसने अपनी स्कूटी रात को करीब 10-30 बजे अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब उसने देखा तो उसकी स्कूटी वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई। इसका अलावा आरोपियों ने शास्त्री नगर थानेसर से भी स्कूटी चोरी की थी।
दिनांक 1 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
पेपर पास करवाने के नाम पर करीब 3 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्ग निर्देश में थाना केयूके टीम ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ज नकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में न्यू लक्ष्मण कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी एक महिला ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में एक फोटो स्टेट की दुकान पर नोटस व स्टेशनरी का सामान लेने जाती थी। दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जतिन उसे यह विश्वास दिलाता रहा की वह नेट/जेआरएफ का पेपर पास करवा सकता है। उसने आरोपी की बातों में आकर 17 सितंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच उसे कुल 3 हजार 55 हजार रुपए की राशि आरोपी को दे दी। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसका पेपर पास हो जाएगा लेकिन ना तो उसकी परीक्षा पास हुई ना ही आरोपी ने उसके पैसे वापस किए। आरोपी ने झूठा आश्वासन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौकी द्वारा की गई। दिनांक 1 जून 2026 को थर्ड गेट चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम में महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
