कुरुक्षेत्र, 2 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास कुरुक्षेत्र के हर नागरिक का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को यहां के नागरिक हमेशा याद रखेंगे। इस बाइपास के लिए जल्द ही अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। यह बाईपास गांव इंदबडी, अमीन, किरमच, मथाना के आसपास से निकलेगा। इस बाईपास की लंबाई 27.9 किलोमीटर होगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र बाइपास स्थानीय नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस बाइपास के बनने से ट्रेफिक जाम, सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के बनने से कुरुक्षेत्र को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हुआ है। मुख्यमंत्री की सोच के कारण ही कुरुक्षेत्र को पर्यटन, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस जिले के विकास पर लगभग 5000 करोड़ रुपए का बजट विभिन्न विभागों के माध्यम से छोटी व बड़ी परियोजनाओं पर खर्च किया जा चुका है। उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रेलवे एलीवेटेड ट्रैक भी जल्द पूरा होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए उतनी ही कम है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 200 बैड का नया नागरिक अस्पताल तैयार किया जा रहा है, 550 करोड़ रुपए की लागत से प्रथम चरण में आयुष यूनिवर्सिटी का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लग चुका है और हाई पावर परचेज कमेटी से अनुमति मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में सडक़ों, पीने के पानी, सीवरेज, एसटीपी आदि के प्रोजेक्ट पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के नागरिकों की आशा के अनुसार और डिमांड के अनुरूप छोटी व बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 जून को आयुष यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे और यूनिवर्सिटी को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *