कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्ग निर्देश में थाना केयूके टीम ने नेट का पेपर पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में न्यू लक्ष्मण कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी एक महिला ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में एक फोटो स्टेट की दुकान पर नोटस व स्टेशनरी का सामान लेने जाती थी। दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जतिन उसे यह विश्वास दिलाता रहा की वह नेट/जेआरएफ का पेपर पास करवा सकता है। उसने आरोपी की बातों में आकर 17 सितंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच उसे कुल 3 हजार 55 हजार रुपए की राशि आरोपी को दे दी। आरोपी ने आश्वासन दिया कि उसका पेपर पास हो जाएगा लेकिन ना तो उसकी परीक्षा पास हुई ना ही आरोपी ने उसके पैसे वापस किए। आरोपी ने झूठा आश्वासन देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौकी द्वारा की गई।

दिनांक 1 जून 2026 को थर्ड गेट चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम में महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी जितेंद्र उर्फ जतिन वासी दीदार नगर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *