कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के चार आरोपियों को अदालत से लिया प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 1 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में अभिनव वासी प्रोफ़ेसर कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि 30 अप्रैल को उसने अपनी स्कूटी रात को करीब 10-30 बजे अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब उसने देखा तो उसकी स्कूटी वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई। इसका अलावा आरोपियों ने शास्त्री नगर थानेसर से भी स्कूटी चोरी की थी।

            दिनांक 1 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के दिशा-निर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी आरोपी संजू पाठक वासी इंदिरा कालोनी किरमच रोड कुरुक्षेत्र, साहिल उर्फ़ कच्छू वासी फरल जिला कैथल, प्रदीप कुमार उर्फ़ दीपू वासी चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर, सूरज उर्फ़ बाबा वासी नजदीक स्नेहित सरोवर थानेसर को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *