कुरुक्षेत्र, 2 जून : महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में सोशल साइंस विषय पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नवीन शिक्षण तकनीकों एवं दक्षता-आधारित शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यशाला का संचालन सीबीपी रिसोर्स पर्सन हरलीन कौर एवं अनूपम हांडा द्वारा किया गया। उन्होंने सोशल साइंस विषय के प्रभावी अध्यापन, अनुभवात्मक अधिगम, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों में आलोचनात्मक एवं रचनात्मक चिंतन विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान अनेक व्यावहारिक गतिविधियाँ भी करवाई गई, जिनसे शिक्षकों को कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए। विद्यालय की प्रियंका सिंगला ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने रिसोर्स पर्सन्स का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रतिभागी व विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed