पिहोवा, 2 जून। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, और सभी बच्चों तथा बुजुर्गों का हीमोग्लोबिन जांच किया जाएगा। एनीमिक गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन, सुक्रोज के इंजेक्शन सब डिविजनल अस्पताल पिहोवा में उपलब्ध हैं, सभी लाभार्थियों को नियमित रूप से लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर छोटे बच्चों के लिए आयरन सिरप आशा वर्कर्स द्वारा घर-घर जाकर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 से 9 वर्ष के बच्चों के लिए 5 लाख पिंक टैबलेट्स ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। जिन्हें 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए ब्लू टैबलेट्स उपलब्ध कराई गई हैं।
