कुरुक्षेत्र 7 मार्च अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) वर्ग के लिए आगामी 11 से 19 मार्च 2023 तक उड़ीसा में आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का चयन 9 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे शिवाजी स्टेडियम पानीपत में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायत अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में रक्षा सेवा, अद्र्ध सैन्य संगठनों, केंद्रीय पुलिस संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी आदि से जुड़े कर्मचारी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा स्वायत्त निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं। ये कर्मचारी भले ही प्रशासनिक रूप से केंद्रीय द्वारा नियंत्रित हों, आकस्मिक या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी हों, ये सभी भाग ले सकते हैं। इसमें शर्त यह है कि संबंधित कर्मचारी कम से कम 6 महीने से लगातार सेवारत हो। इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा में कर्मचारी टीए व डीए अपने विभाग से लेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *