कुरूक्षेत्र, 9 जून।
जी हां, विज्डम वर्ल्ड स्कूल कुरूक्षेत्र के विद्यार्थियों ने बिना किसी कोचिंग के ही जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर नया इतिहास रच डाला है।  स्कूल के उड़ान बैच के 6 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी। इन 6 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठत आईआईटी संस्थानों में अपने प्रवेश की राह सुनिश्चित कर ली है। इन सभी विद्यार्थियों ने केवल स्कूल द्वारा प्रदान की गई शिक्षा की बदौलत ही शानदार और यादगार परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विज्डम वर्ल्ड स्कूल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि स्कूल के उड़ान बैच के 6 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी उनमें वंशिका ने ऑल इंडिया रैंक 3599,  सात्विक ने 4055, ध्रुव ने 5430, दशप्रीत ने 5877 और भावुक ने 12314 रैंक हासिल कर अपने अभिभावकों और शिक्षकों का सर फक्र से ऊंचा कर दिया।  उन्होंने बताया कि विद्यालय के इन छह विद्यार्थियों के लिए पिछले 2 साल से हर रविवार को भी स्कूल खुला रहा। इतना ही नहीं इन विद्यार्थियों के हर डाउट्स को क्लियर करने के लिए शिक्षक प्रतिदिन 24 घंटे उनके साथ संपर्क में रहे। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य संगीता बहल, निदेशक अनीता रावल और विनोद रावल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन सभी विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर आज सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचे जहां विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों का मुंह मीठा करा कर, उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के इस यादगार उपलब्धि का श्रेय समूचे विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत को दिया।
यहां आपको बता दें कि इन विद्यार्थियों ने 26 मई को जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा को पास करने वाले सभी विद्यार्थियों का अब देश के टॉप आईआईटी संस्थानों में दाखिला लेने का सपना साकार हो गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *