अम्बाला छावनी, 01 जून। भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के महेश नगर मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया गया है।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के परामर्श उपरांत महेश नगर मंडल की महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। महिला मोर्चा कार्यकारिणी में नेहा पुरी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ अंजली वर्मा और रीना दुबे को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अंजली सरपाल, अर्चना शर्मा, सोनाली उप्पल और किरण बाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अंशुल शर्मा, सुनीता, मालती, पूजा शर्मा, राकेश वर्मा और तरणजीत कौर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम के साथ मोनिका सूदन को महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भोली बिंद्रा, रश्मि वर्मा, रेनू चौहान, मीरा, अश्वनी रानी, गायत्री, दर्शना, किरण यादव, राजकुमारी, सरिता और सुषमा को शामिल किया गया है

युवाओं को संगठित करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए युवा मोर्चा कार्यकारिणी में दिव्यांश वालिया को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। उनके साथ राम रतन और हर्ष दत्त को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साहिल कश्यप, अमित कुमार, मिहिर सरपाल, रजत विश्वकर्मा, बलवंत सिंह विक्की और शुभम मेहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी रणजीत, मयंक मल्होत्रा, अंकुश शर्मा, निखिल और अजय को सौंपी गई है, जबकि देव मेहरा को कोषाध्यक्ष, नुकुल को सोशल मीडिया प्रमुख, तरुण को सह-सोशल मीडिया प्रमुख और आर्यन को आई.टी. सेल प्रमुख मनोनीत किया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता संयोजक संजीव सोनी, मंडल प्रभारी विजेंद्र चौहान, अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा, महामंत्री पुनीत सरपाल व फकीरचंद सैनी आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *