अंबाला। अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के स्थानीय निकाय, राजस्व व नागरिक उड्डायन मंत्री विपुल गोयल को दोशाला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब से विपुल गोयल स्थानीय निकाय व राजस्व मंत्री बने तब से इन दोनों विभागों में जनता की सुनवाई होती है और दोनों विभागों के अधिकारियों को विपुल गोयल ने ईमानदारी से काम करने के आदेश दिए हुए हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इसी कारण स्थानीय निकाय चुनावों में अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में न केवल भाजपा के मेयर भारी बहुमत से जीते हैं बल्कि निगम पार्षद भी भारी बहुमत से एकतरफा जीते हैं। जिसका श्रेय विश्व हिन्दू तख्त स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल को भी देती है वैसे तो राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा में हर वर्ग की सुनवाई हो रही है लेकिन निगम चुनावों में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ईमानदारी व विभाग में निष्पक्षता व निगमों में लोगों की सुनवाई के कारण भी तीनों जिलों के निकाय चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विपुल गोयल के दरबार में हर व्यक्ति की सुनवाई होती है और विपुल गोयल दूसरी बार कैबिनेट मंत्री होते हुए लोगों की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर कर रहे हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा जल्द ही विपुल गोयल का राज्य स्तर पर विश्व हिन्दू तख्त कार्यक्रम करेगी। इस मौके पर विश्व हिन्दू तख्त के महासचिव नवरत्न गर्ग, अशोक अग्रवाल, गगन धमीजा बसंत सहित तख्त के पदाधिकारी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यदि नायब सैनी सरकार के सभी मंत्री अनिल विज व विपुल गोयल, राजेश नागर की तरह  लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान कर दें तो हरियाणा में रामराज आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *