कुरुक्षेत्र, 30 मई। सांस्कृतिक अधिकारी रेणू हुड्ïडा ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक लोक कला सांझी को पुनर्जीवित करने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा एक विशेष संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसमें मंडल स्तर पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर विभाग हरियाणा की प्रसिद्ध कला को न केवल संरक्षित कर रहा है, अपितु युवा वर्ग को प्राचीन संस्कृति से जोडऩे के लिए भी प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रही इस प्राचीन लोक कला को बचाने के लिए विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक केएम पाण्डुरंग के दिशा-निर्देश में हरियाणा के समस्त मण्डलों में तीन-तीन दिन की सांझी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझाी तैयार करेंगी। सांझी केवल एक कला नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि इस कला के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी। शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी इस पारंपरिक कला से दूर होती जा रही है। जिसके कारण विभाग मण्डल स्तर पर महिलाओं और युवाओं को इस कला के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस निशुल्क कार्यशाला में सांझी सीखने की इच्छुक महिलाएं सांझी बनाने की कला के गुर सीख सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *