पंचकूला। आधुनिक तकनीक और मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक महीने के भीतर कड़े प्रयासों से विभिन्न स्थानों से गुम व चोरी हुए 25 मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनको ढूंढ निकाला और उनके असल धारकों को वापस लौटाया है। इनमें तीन वर्ष पहले गुम हुए मोबाइल फोन भी हैं।

सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे मोबाइल मालिकों के चेहरे खिल उठे। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी नागरिकों से उनके अनुभव जाने और साइबर सेल के इस बेहतरीन कार्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने साइबर सेल इंचार्ज रामू स्वामी और सिपाही पवन की सराहना की। पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है और इस वर्ष अब तक टीम कुल 70 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंप चुकी है।

मानशिका ने साझा किया भावुक अनुभव

पंचकूला निवासी मानशिका ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 3 वर्ष पहले सेक्टर-21 मार्केट में अपना मोबाइल फोन खो दिया था। हाल ही में उन्हें साइबर सेल के सिपाही पवन का फोन आया कि उनका मोबाइल बरामद हो गया है। तीन वर्ष बाद अपना फोन वापस पाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने पंचकूला पुलिस और साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *