कुरुक्षेत्र, 29 मई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सभी अधिकारी उनके पास आने वाले आमजन के साथ अच्छे व्यवहार करें, उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनकर हल करने का हर संभव प्रयास करे। नागरिक भी अधिकारियों का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में प्रत्येक विभाग के एचओडी हिस्सा लेना सुनिश्चित करे। जो भी एचओडी बैठक में नहीं आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि किसी भी अधिकारी को कोई इमरजेंसी है तो इसकी सूचना उपायुक्त को देनी होगी।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार कुरुक्षेत्र में पहली बार जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। जिनका पुलिस विभाग की टीम द्वारा विधिवत सलामी के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्ठा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम शंभू राठी, एसडीएम अनिल कुमार दून, जिप सीईओ वीरेंद्र चौधरी, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, शुगर मिल एमडी धीरज चहल, नगराधीश आशीष कुमार, सहित अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।