करनाल, 27 मई। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि जिले में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट से संबंधित रिकॉर्ड में कमियां पाए जाने पर तीन केंद्रों को शो कॉज नोटिस जारी किए गए। इनमें लाईफ केयर प्लस असंध, नीरा नर्सिंग होम करनाल और गुरुकृपा मल्टी स्पेसलिस्टी हॉस्पिटल असंध का रिकॉर्ड चेक करने पर इन केंद्रों के फार्म एफ व अन्य त्रुटिया पाई गई। जोकि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की उल्लंघना है।
पीसी एंड पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. शीनू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में कम लिंगानुपात वाले गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही एएनएम तथा आशा वर्करों की नियमित बैठक लेकर सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि जिले के लिंगानुपात में सुधार किया जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *