कुरुक्षेत्र, 26 मई। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 29 मई 2026 को केयूके पाडकास्ट का भव्य शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित मीडिया संस्थान के स्टूडियो में दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया, पॉडकास्टिंग और आधुनिक पत्रकारिता के नए आयामों से जोड़ना है।
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम का निर्देशन संस्थान के निदेशक के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
इस अवसर पर केयू पाडकास्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, शोध एवं सामाजिक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान देने की पहल की जाएगी। पॉडकास्ट के जरिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा मीडिया विशेषज्ञों के विचार और अनुभव व्यापक स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता और ऑडियो-विजुअल कंटेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पॉडकास्टिंग विद्यार्थियों के लिए अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह पहल छात्रों को मीडिया उद्योग की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय भाषा पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को नई डिजिटल दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा “मीडिया चौपाल” और केयूके न्यूज के मंच का भी शुभारंभ किया जाएगा।